ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वर्ष 2028 के विश्व गुलाब सम्मेलन के लिए चुना गया भोपाल, मप्र में पहली बार आयोजन

वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसाइटी द्वारा 2028 में होने वाले विश्व गुलाब सम्मेलन के लिए भोपाल को चुना गया है। यह पहला मौका होगा, जब गुलाब का विश्वस्तरीय सम्मेलन मप्र में होगा। अगले वर्ष 2025 का विश्व गुलाब सम्मेलन चीन में हो रहा है।

मप्र रोज सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि हर तीन वर्ष में ओलिंपिक की तरह गुलाब का विश्व स्तरीय सम्मेलन होता है, जो अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है। सोसाइटी ने इस वर्ष वर्ल्ड फेडरेशन आफ रोज सोसाइटी को प्रपोजल भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

अब आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए फेडरेशन से जुड़े विदेशी प्रतिनिधि 13 से 14 जनवरी तक भोपाल आएंगे और यहां होने वाली 43वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी को देखेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्व गुलाब सम्मेलन में कई देशों से 600 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए शहर के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, रवींद्र सभागम केंद्र जैसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button