ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में जारी रहेगा गलन भरी ठंड का सिलसिला

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से दिन में भी रात सी गलन का अहसास होता रहा। रविवार को सुबह जिले का प्रमुख पडरौना शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। विगत शनिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को सुबह यह बरकरार रही। धूप के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में पहाड़ों से आ रही पछुवा हवा को अपना प्रभाव दिखाने का मौका मिल गयाए नतीजा गलन बढ़ती चली गई।

शनिवार का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकाडर् हुआ थाए जो रविवार को चार दशमलव चार डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री पर टिका रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉडर् किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 12.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानी शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और वहां वर्षा व बफर्बारी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में गोरखपुर ,कुशीनगर सहित समूचे उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक चल रही हवा के चलते कोहरा बना रहेगा और दोपहर बाद आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा गलन भरी ठंड को बनाए रखने का क्रम जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button