ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशी से भरे 2 कंटेनर सहित 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हटा।पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद भी लगातार आरोपियों द्वारा मवेशियों की तस्करी  की जा रही है। ये आरोपी पुलिस निगरानी के बावजूद चोरी छिपे मवेशियों की तस्करी का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के हटा से सामने आया है। बता दें कि बटियागढ़ थाना पुलिस ने दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर मवेशी से भरे 2 कंटेनर ट्रको को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने बाइपास पर जब दोनों कन्टेंनर ट्रकों के चालकों से पूछताछ की तो दोनों में करीब 51- 51 नग ठूंस-ठूंसकर मवेशी भरे पाए गए।

दरअसल, दमोह से कानपुर जा रहे वाहन क्रमांक mp34 zb 5810 और up 70 DT 0693 से नियम विरुद्ध तरीके से मवेशी का परिवहन कर रहे 9 आरोपियों पर पशु क्ररुता अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोपियों में मुकेश अहिरवार, छोटू उर्फ सलीम खान,शहजाद खान,वकील कुरेशी, शहजाद खान सभी निवासी दमोह और दूसरे कन्टेनर के आरोपी असलम आलम खान,रिज्जु क़ुरैशी, अशरफ खान,शहीद खान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button