ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिंगाजी धाम पहुंच सीएम मोहन यादव, विभागों का बंटवारा कर मंत्रियों से जताई ये उम्मीद

खंडवा। मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जवाबदारी दे दी गई है। सबको काम का विभाजन कर दिया गया है और उम्मीद करते हैं कि आने वाले पांच साल ये बहुत डटकर काम करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संत सिंगाजी धाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

सीएम ने कहा कि ओंकारेश्वर और सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आया हूं। परमात्मा की कृपा से यह बड़ा अद्वितीय स्थान है। हमारे यहां आध्यात्मिक चेतना का सदा प्रभाव बना रहता है। नई सरकार के नए मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नाम की सूची देने के बाद नया मंत्रिमंडल जनता की सेवा का नया संकल्प लेगा। मुख्यमंत्री ने संत सिंगाजी धाम में समाधि दर्शन करने के साथ ही यहां आरती भी की। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री विजय शाह सहित अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने अपने पास रखे कई विभाग

विभाग के बंटवारे में सीएम मोहन यादव ने अपने पास गृह, जेल, जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन (जीएडी), औद्याेगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, विमानन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग रखे हैं। सीएम यादव ने एक्स पर मंत्रियों के विभागों की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री साथियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर, स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प को सिद्ध करेंगे।

Related Articles

Back to top button