ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रील बनाने के लिए तिंछाफाल में बंदर को मारा थप्पड़, युवक की तलाश कर रहा वन विभाग

इंदौर। वीडियो और रील बनाकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसिद्धि पाने को लेकर युवाओं में एक अलग ही जुनून सवार है। कभी सड़क पर बाइक व कार से स्टंट करते नजर आते हैं तो कभी मेट्रो ट्रेन की भीड़ में नाचते दिखाई देते हैं। कई बार अपनी उटपटांग हरकत से दूसरों को परेशानी में बढ़ा देते है।

ऐसा ही एक वीडिया इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर का एक युवक रील बनाने के चलते बंदर को जोरदार थप्पड़ मारता है, जिससे बंदर नीचे गिर जाता है। मामले की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अफसरों को लगी है। गंभीरता दिखाते हुए अफसरों ने युवक की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली है। हालांकि इंदौर रेंज को फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने को कहा है।

इंदौर के पास तिंछाफाल की घटना

दरअसल इंस्टाग्राम पर मोटिवेशन वर्ड के नाम से बने अकाउंट से पंद्रह सेंकड का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो इंदौर के नजदीक तिंछाफाल में बनाना बताया है, लेकिन इसे कब शूट किया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। वीडियो में एक बंदर रेलिंग पर बैठा हुआ है। उसके पास एक युवक कुछ खाने का सामान लेकर पहुंचता है। उसे देखकर बंदर भी पास आता है और खाने लगता है। इसके बाद युवक अचानक उसके चेहरे पर थप्पड़ मार देता है। इससे बंदर रेलिंग से गिर जाता है और उठकर जंगल की तरफ भाग जाता है।

इंदौर वनमंडल को की शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद रोहिताश्व पांडे ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) असीम श्रीवास्तव को शिकायत की है। अधिवक्ता अभिजीत पांडे ने इंदौर वनमंडल के डीएफओ महेंद्रसिंह सोलंकी को लिखित आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। साथ ही युवक की पहचान बताने पर इनाम की घोषणा भी कर दी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वन्यजीव को परेशान करने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है युवक

घटना सामने आते ही डीएफओ सोलंकी ने साइबर सेल से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक युवक किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इसके लिए महू रेंज की टीम को भेजा गया है। कुछ जानकारी वनकर्मियों को मिली है, लेकिन युवक की तलाश जारी है। डीएफओ सोलंकी ने कहा कि वीडियो में नजर आने वाले युवक पर अज्ञात में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए है। युवक की तलाश में टीम भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button