ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को सामने से मारी टक्कर, चालक व ईएमटी स्टाफ युवक की मौत

भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस चालक और ईएमटी स्टाफ के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार छह घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया।

एंबुलेंस भोपाल से किसी मरीज को अस्पताल में छोड़कर बैरसिया लौट रही थी, तभी इमला चौकी और बैरसिया के बीच ग्राम भैसोंदा के पुल पर हादसे का शिकार बन गई। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक बैरसिया निवासी 35 वर्षीय कमलेश 108 एंबुलेंस का चालक था। इसी एंबुलेंस में बैरसिया निवासी 36 वर्षीय नेतराम बंसल ईएमटी स्टाफ के रूप में तैनात थे।

शुक्रवार को दोनों एक गंभीर बीमार मरीज को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराने एंबुलेंस से ले गए थे। शाम के समय दोनों बैरसिया लौट रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे एंबुलेंस ग्राम भैसोंदा के पुल पर पहुंची थी, तभी सामने से लटेरी से भोपाल की तरफ जा रही बस ने एंबुलेंस में सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कमलेश और ईएमटी स्टाफ नेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को एंबुलेंस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि इस दुर्घटना में बस में सवार छह लोगों को भी चोट लगी हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button