ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया गांधी! कांग्रेस ने दिया अपडेट

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। वहीं, जयराम रमेश के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा, खरगे और सोनिया को 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसमें शामिल होने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।

रामलला की मूर्ति का होगा नगर भ्रमण

17 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति का नगर भ्रमण होगा। ऐसे में लाखों भक्त अपने आराध्य की झलक पाने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसी आशंका को देखते हुए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नगर भ्रमण पथ को छोटा करने की योजना बना रही है। हालांकि नगर भ्रमण पथ फिलहाल तय नहीं हुआ है।

एयरपोर्ट का हुआ नामकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या के हवाई अड्डे का नामकरण हो गया। इसे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया गया था।

शनिवार को पीएम मोदी का रोड शो

शनिवार (30 दिसंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे। इसी रास्ते पर धर्म पथ और राम पथ पड़ेगा। प्रधानमंत्री 11,100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे।

Related Articles

Back to top button