ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP Congress कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिलाया गया संकल्प, राजीव सिंह ने कहा- बूथ स्तर पर मजबूती से करें काम

भोपाल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा रीति-नीति, विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया। राजीव सिंह ने कहा कि विधानसभा परिणाम से हमें निराश नहीं होना है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर हर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना है। कांग्रेस के हर सिपाही का कर्तव्य है कि वह देश की रक्षा के लिए संघर्ष कर जनहित की लड़ाई लड़े।

139वां स्थापना दिवस

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस ‘दल दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक योगेश यादव ने कहा कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कांग्रेस चुनाव हारने या जीतने की नहीं, एक आंदोलन की पार्टी है, जो जनता के हितों और उनके न्याय की लड़ाई लड़ती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button