ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उड़ान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर बीती रात दो उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें से एक उड़ान में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सवार थे। इमरजेंसी लैंड के बाद उनको सुरक्षित उतार दिया गया। करीब डेढ़ घंटे रोकने के बाद उड़ान त्रिवेंद्रम रवाना हुई। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को कुछ समय वीआईपी लाउंज में ठहराया गया था जब विमान ठीक हो गया तो उन्होंने उड़ान भरी।

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही उड़ान भी भोपाल डाइवर्ट

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 509 को डायवर्ट कर भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। उड़ान रद्द कर दी गई और उड़ान में यात्रा कर रहे सभी 161 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। 59 यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर चले गए जबकि 102 यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर ही रह गए। एयरलाइंस कम्पनी ने टर्मिनल भवन के अंदर रहने वाले यात्रियों को टर्मिनल भवन के अंदर स्थित फूड काउंटर और प्राइम लाउंज में खाने की सुविधा प्रदान की । कुछ यात्री प्रस्थान क्षेत्र में ठहरे थे, कुछ की सिक्योरिटी होल्ड क्षेत्र में ठहराया गया। उड़ान ठीक होकर गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button