ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश गुना में भीषण सड़क हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले।

मध्य प्रदेश: गुना में भीषण सड़क हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले गुना। मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रात करीब 9 बजे डंपर और बस में जोरदार टक्कर हुई, जिससे बस में आग लग गई. इस दौरान 13 यात्री जिंदा जल गए. इन यात्रियों की अस्पताल ले जाते समय व अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब 15 लोग गंभीर है. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे. मौके पर पहुंची पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है.सूचना पाकर मौके पर पहुंंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य तेजकर दिया है. गुना एसपी विजय कुमार खत्री ने बताया कि इस हादसे में बुरी तरह झुलसे 12 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी भी 14लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इनमें 13 लोगों की मौत हो चुकी थी. इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग बुरी तरह झुलसे हुए थे. इन सभी को 6 से ज्यादा एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. यह हादसा बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के दोहाई मंदिर के पास हुई है. ये भी जानकारी सामने आई है कि हादसे का कारण बस का अनफिट होना है. यानी की बस की हालत बेहद ही खराब थी, लेकिन फिर भी उसमें यात्रियों को ढोया जा रहा था. मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button