ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में क्रिसमस मनाने को लेकर विवाद के बाद आरएसएस पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। भंवरकुआं पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विवाद क्रिसमस मनाने को लेकर शुरू हुआ था। बुधवार को इस मामले में धमकी मिली है।

टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक श्रीयंत्र नगर निवासी राहुल सेंगर की शिकायत पर आरोपित अनिल पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई है। सेंगर ने पुलिस को बताया कि पाल का श्रीयंत्र नगर में लिटिल पाल स्कूल है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था।

सेंगर ने पुलिस को बताया कि पाल ने बुधवार को उसे फोन पर धमकी दी। सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की। रात को पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।

हत्या का मामला : बच्ची का शव देखेंगे परिजन

एरोड्रम थाना क्षेत्र में मिलें शव की पहचान हो गई है। शव बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग से लापता 14 वर्षीय बच्ची का है। उसकी हत्या की गई है। स्वजन ने चप्पल और कपड़े देख कर उसे पहचान है। गुरुवार को पुलिस स्वजनों को शव भी दिखाएगी।

नंदबाग कालोनी निवासी बच्ची 12 दिसंबर को लापता हुई थी। बाणगंगा पुलिस ने दो दिन बाद अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन ढूंढने में रुचि नहीं दिखाई। मंगलवार को एरोड्रम पुलिस ने स्वजन को बुलाया और मौके से मिला सामान दिखाया।

बुधवार रात तक स्वजन शव देखने की मांग करते रहे। अफसरों ने कहा अभी मामले में जांच चल रही है। उधर पुलिस ने नंदबाग से कईं स्थानों के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। दो जगहों पर वह अकेली जाते हुए दिख रही है। पुलिस ने उसके फोन की काल डिटेल के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में भी ले लिया है।

Related Articles

Back to top button