ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर की सोनाली बनी डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में पाई आठवीं रैंक, कोरोना में पिता को खोया था

बुरहानपुर। बुधवार को घोषित किए गए एमपी पीएससी परीक्षा के नतीजों में जिले की बेटी सोनाली अग्रवाल ने बाजी मारी है। प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल करने वाली इंदिरा कालोनी की सोनाली डिप्टी कलेक्टर के लिए चुनी गई है।

सोनाली के बड़े पिता गोविंद शरण अग्रवाल का कहना है कि सोनाली बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी। वर्ष 2021 में कोरोना के चलते उसने अपने पिता गिरिराज शरण अग्रवाल को खो दिया था।

जिसके चलते पूरा परिवार शोक में डूब गया था। बावजूद इसके सोनाली ने हौसला नहीं हारा और आगे की पढ़ाई जारी रखी। परिवार ने भी उसे पूरा सहयोग किया। झिरनिया के निजी स्कूल के बाद उसका चयन नवोदय विद्यालय में हो गया था।

उसने इंदौर से बीबीए की पढ़ाई पूरी की और 2019 में एमपी पीएससी की परीक्षा दी थी। पहली बार में ही सफलता ने उसके कदम चूम लिए। सोनाली की मां रेखा अग्रवाल घरेलू महिला हैं।

परिवार में एक छोटा भाई रितिक है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि सोनाली साधारण परिवार से है। उसके पिता झिरनया में किराना दुकान चलाते थे।

सोनाली के मन में लक्ष्य हासिल करने की ललक थी। जिसके चलते वह परिवार के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होती थी। उसका सपना आइएएस अधिकारी बनने का था।

Related Articles

Back to top button