ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नए साल में ग्रह दोष से बचना है तो घर में जरूर लगाएं ये पेड़, दूर रहेंगे सभी संकट

 बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए चिचिड़ा का पौधा लगाना चाहिए। कुछ स्थानों पर चिचिड़ा को अपामार्ग के नाम से भी जाना जाता है।

कुंडली का राहु दोष को दूर करने के लिए चंदन का पौधा लगाना चाहिए।
  1. शुक्र ग्रह का संबंध गूलर के पौधे से होता है।
  2. कुंडली में शुक्र ग्रह को प्रभावशाली बनाने के लिए गूलर का पौधा लगाना चाहिए।
  3. प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। हर कोई इन दिनों नए साल के स्वागत के लिए तैयारी में जुटा है और उम्मीद कर रहा है कि नया साल उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा। यह आप भी नए साल में कोई एक संकल्प लेना चाहते हैं तो पर्यावरण के सुधार के लिए एक पेड़ लगाने का भी संकल्प ले सकते हैं। खास बात ये है कि पेड़ लगाने का काम आप अपनी कुंडली में ग्रह दोष के अनुसार भी कर सकते हैं। पंडित आशीष शर्मा यहां बता रहे हैं कि साल 2024 में यदि आप जीवन में शांति और समृद्धि चाहते तो ग्रह शांति के लिए कौन से पेड़ लगाना चाहिए।

शुक्र दोष

शुक्र ग्रह का संबंध गूलर के पौधे से होता है। कुंडली में शुक्र ग्रह को प्रभावशाली बनाने के लिए गूलर का पौधा लगाना चाहिए। इससे प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है।

राहु ग्रह की शांति

कुंडली का राहु दोष को दूर करने के लिए चंदन का पौधा लगाना चाहिए। चंदन के अलावा के अलावा आप दूर्वा भी लगा सकते हैं। इससे राहु दोष दूर होता है।

 

चंद्रमा दोष

यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो ऐसी स्थिति में पलाश का पौधा लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है और कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है।

सूर्य दोष

यदि कुंडली में सूर्य दोष हो तो इसे दूर करने के लिए सफेद मदार का पौधा लगाना शुभ होता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, मदार के पौधे की सेवा करने से सूर्य प्रबल होता है और शुभ फल मिलता है।

केतु ग्रह शांति

कुंडली में केतु ग्रह की शांति के लिए आप कुश का पौधा लगाकर रोज उसकी सेवा कर सकते हैं। इससे केतु ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में परेशानियां नहीं आती है।

मंगल शांति

कुंडली में मंगल दोष दूर करने के लिए खैर का पौधा लगाना अच्छा चाहिए। इस पौधे को आप घर पर भी लगा सकते हैं। इस पौधे को रोज जल चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है।

गुरु ग्रह

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीपल का पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा आप विष्णु मंदिर में लगाएं तो ज्यादा शुभ फल देता है। पीपल के पौधे में त्रिदेवों का वास होता है।

शनि ग्रह शांति

कुंडली में शनि दोष है या आपके जीवन में शनि की साढ़े साती चल रही है तो आपको शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। हर शनिवार को शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

बुध ग्रह शांति

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए चिचिड़ा का पौधा लगाना चाहिए। कुछ स्थानों पर चिचिड़ा को अपामार्ग के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की सेवा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button