ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल, प्रशासन अमले व स्थानीय लोगों के बीच जमकर हुई झड़प

गुना। कृषि उपज मंडी बमोरी की जमीन का अतिक्रमण हटाने के दौरान बनी विवाद की स्थिति। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बीते रोज 2 जगह बने पक्के निर्माण को हटाने के दौरान प्रशासन के अमले व स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई । इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। बमोरी के मंडी कर्मचारियों और पुलिस के सहयोग से दोनों अतिक्रमण को धराशाई कर दिया। इस दौरान काफ़ी देर तक विवाद पनपता रहा।

वहीं लोगों का कहना था कि वे वहां मंदिर बनाएंगे, भूमि आंबटन का प्रस्ताव भेजा गया था। तथा निर्माण में लाखों रुपए खर्च भी हो चुके हैं। मंडी प्रशासन और पुलिस ने कहा कि पहले भी काम रोकने व मंडी की जमीन होने की चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी पक्का निर्माण कर लिया गया।

मंडी बमोरी की जमीन पर कब्जा कर निर्माण की सूचना मिली थी, जिस पर पहले नोटिस दिया फिर पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया था। बीच में चुनाव आ गए और आचार संहिता के चलते लोगों ने निर्माण कर लिया। जिसकी सूचना पुनः दी गई थी, बीते रोज पुलिस बल के साथ मौके पर जेसीबी से इस अतिक्रमण को तोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button