ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस खास दिन पर करें सिंदूर से जुड़ा ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

धर्म डेस्क, इंदौर।मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना लाभकारी होता है। मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाए, तो इन धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मंगलवार के उपाय

अगर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो हर मंगलवार को स्नान-ध्यान के बाद किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। एक बार सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान हनुमान जी को कम से कम 7 लड्डुओं का भोग लगाएं।

कष्ट होंगे दूर

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार के दिन ‘राम रक्षा’ स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और ‘राम रक्षा’ स्तोत्र का पाठ करें।

धन संबंधी परेशानी

अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार की पूजा के दौरान “ऋण मोचन” स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस स्तोत्र का पाठ आय और भाग्य में भी वृद्धि करता है।

सिंदूर अर्पित करें

शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए मंगलवार की पूजा के बाद मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button