ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खुद को इनकम टैक्स आफिसर बताकर ज्वेलरी शोरूम संचालक से लाखों रुपये की ठगी, जांच जारी

दमोह। नगर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को इनकम टैक्स आफिसर बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक के पास जाकर एक सोने की चेन खरीदी और आनलाइन पेमेंट करने की बात कही, लेकिन उसने पेमेंट नहीं किया। दुकान संचालक ने अकाउंट चेक किया तब उसे हकीकत का पता चला, इसके बाद उसने कोतवाली में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

खाते में नहीं आए रुपये

बुंदेला जेम्स एंड ज्वेलर्स के संचालक शैलेंद्र स्वर्णकार ने बताया एक युवक उनकी दुकान में आया, उसने बताया कि वह इनकम टैक्स आफिसर है और उसकी सगाई होने वाली है। इसलिए उसे एक चैन और अंगूठी खरीदनी है। ज्वेलरी दुकान संचालक ने उसे सोने की चेन दिखाई, जिसका वजन करीब 22 ग्राम था और इसका बिल एक लाख 41 हजार से अधिक का बना था। जब ज्वेलरी दुकान संचालक बिल बना रहा था तब ठग ने उसे बताया कि उसने आनलाइन पेमेंट कर दिया है, वह अकाउंट चेक कर लें। उन्होंने उसे युवक की बात पर भरोसा करके चैन दे दी और वह युवक चला गया।

 

युवक की तलाश जारी

कुछ देर बाद जब शैलेंद्र स्वर्णकार ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें रुपये नहीं आए। उन्होंने तत्काल ही कोतवाली में जाकर शिकायत दर्ज कराई और आम जनमानस से अपील की है कि इस तरह आनलाइन पेमेंट से बचें। नगद का व्यापार करें ताकि किसी भी व्यापारी के साथ इस प्रकार की ठगी ना हो पाये। बहरहाल पुलिस ने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button