ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कड़ाके की सर्दी में खुले में सोने वालों को तलाश कर रैन बसेरों में कर रहे शिफ्ट

भोपाल। राजधानी भोपाल में कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव देखा जा रहा है। बाजार दोपहर बाद गुलजार हो रहे हैं। जबकि देर शाम से ही लोग घरों की ओर कूच कर रहे हैं। भीषण ठंड की स्थिति को देखते हुए शहर में फुटपाथों पर सोने वालों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि उन्हें सर्दी के सितम से बचाया जा सके। इधर निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए ने निगम कर्मचारियों शहर के रैन बसेरों का गश्त करने को कहा है। यह कर्मचारी रैन बसेरों के अलाव जलवाएंगे और ठहरे हुए लोगों से उनकी जरूरत पूछेंगे।

महापौर, कमिश्नर ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

दरअसल रैन बसेरों में रात्रि विश्राम करने वालों के लिए सर्दी से बचाव के लिए नगर निगम ने पर्याप्त कंबल, रजाई व अलाव आदि की सुविधा के इंतजाम किए हैं। महापौर मालती राय ने रैन बसेरा में पहुंचकर लोगों को कंबल बांटे और वहां मौजूद लोगों से ठंड से बचाव के इंतजामों के बारे में जानकारी ली। देर रात कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए एमपी नगर जोन 2, आईएसबीटी स्थित सामुदायिक आश्रय स्थल सहित आईएसबीटी स्थित जनसुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां विश्राम कर रहे लोगों से कमिश्नर ने चर्चा की। कमिश्नर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ इलाकों में स्थित आश्रय स्थलों का सतत रूप से निरीक्षण करें। साथ ही रैन बसेरों में रात्रि विश्राम करने वालों के लिए और अधिक बेहतर ढंग से व्यवस्थाएं करते हुए, विशेषकर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गददे, रजाई, कंबल आदि की उपलब्ध करवाएं। कमिश्नर ने सुरक्षा के मद्देनजर रैन बसेरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू रखने को कहा।

चौक-चौराहों पर अलाव जलवा रहा निगम

शहर में तेज सर्दी को देखते हुए बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी सहित मजदूरों के पीठों पर नगर निगम ने अलाव जलवाना शुरू करवा दिए हैं। वहीं पुराने शहर के बुधवारा चार बत्ती चौराहा, इतवारा, कॉजी कैम्प, नादरा बस स्टैण्ड, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और 6, भोपाल टॉकीज, घोड़ा निक्कास, हमीदिया अस्पताल आदि जगहों पर यह अलाव जल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button