ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

खेलते-खेलते कुंए में गिरा ढाई साल का मासूम, डूबने से हुई मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को ढाई साल का बच्चा कुएं में डूब गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राताखार निवासी लक्षमण सिदार मजदूरी करता है। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी काम पर चला गया था। इस दौरान घर में उसकी पत्नी कौशल्या और ढाई साल का बेटा कान्हा घर में थे। जबकि दो अन्य बच्चे खेलने के लिए बस्ती की ओर गए थे। कान्हा घर के आंगन में ही बॉल से खेल रहा था। इस दौरान उसकी बॉल बाहर गई तो वह भी पीछे-पीछे चला गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो मां उसे तलाश करने निकली।

घर के पास ही बस्ती में एक कुआं है, जिसमें बाउंड्री नहीं है और खुला हुआ है। कौशल्या बच्चे को तलाश करते हुए वहां पहुंची तो देखा कि कुएं में बॉल तैर रही है। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। संदेह के आधार पर लोग कुएं में उतरे तो अंदर से बच्चे का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि कुआं आंगन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। खुला कुआं होने से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button