मध्यप्रदेश
महू के करीब मजदूरों से भरा वाहन सड़क किनारे तालाब में गिरा, कई लोग घायल
महू। महू के करीब जामली में मजदूरों से भरा एक वाहन सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा वाहन मानपुर से जामली जा रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए महू के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




