ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रतलाम में जेठ ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया मौत आरोपी गिरफतार।।

रतलाम में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को पहले तो रॉड से पीटा, इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला। महिला दौड़कर घर से बाहर निकली और मदद मांगने लगी। आरोपी जेठ वहीं रॉड लेकर खड़ा हो गया, ताकि कोई मदद के लिए पास न आ सके। काफी देर तक तड़पने के बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात ढोढर में शनिवार 23 दिसंबर सुबह की है। पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौड़ (40) को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी को बहू के कैरेक्टर पर शक था। वह उसे अपने छोटे भाई (महिला के पति) की मौत का जिम्मेदार मानता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा, 'बहू निर्मला (33) की वजह से जून में छोटे भाई प्रकाश राठौड़ (37) ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। वह प्राइवेट स्कूल में टीचर था। ढोढर के ही एक जूता-चप्पल व्यवसायी का बहू के घर आना-जाना था। उसके साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या करवा दी।' हालांकि, महिला के मायके वालों ने प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button