ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

28 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

इंदौर। ग्रह समय-समय पर गोचर और वक्री होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। अब 28 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री होंगे। बुध की वक्री स्थिति से कुछ राशिवालों को करियर और व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

वृश्चिक राशि में बुध की वक्री चाल कर्क राशिवालों के लिए लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में किया गया काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं होगी। नया साल सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

तुला राशि

बुध का वक्री होना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है। नए साल में मेहनत का मीठा फल मिलेगा। मनचाहा प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। विदेश में पढ़ाई करने की चाहत पूरी होगी। बिजनेस में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मकर राशि

बुध की वक्री चाल से मकर राशिवालों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। व्यापार में काफी मुनाफा हो सकता है। साल 2024 में आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के मामले में जबरदस्त फायदा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। नए वाहन या आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button