ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में लागू हुआ GRAP-4 चरण, गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर रहेगी रोक, इस वजह से लिया फैसला

 राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर GRAP योजना के चौथे चरण को लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली-एसीआर में गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे, 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन में बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button