ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Bhind News: भिंड-इटावा चंबल पुल से आज पैदल भी नहीं निकल सकेंगे

भिंड। भिंड-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर चंबल नदी के पुल पर मरम्मत के बाद आइआइटी कानपुर की सिविल इंजीनियर टीम पुल की भार क्षमता की जांच शुक्रवार को करेगी। इसके चलते सोमवार सुबह पांच बजे से चंबल पुल के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। राहगीरों के पैदल पुल पार करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। 23 दिसंबर की सुबह सात बजे पुल से आवागमन शुरू हो सकेगा। पुल से भारी वाहनों का आवागमन कब से शुरू होगा। यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बता दें, कि चंबल नदी के पुल पर लगातार भारी वाहन निकलने से पुल पर गड्ढे होने के साथ ही जर्जर हो गया है। उप्र लोकनिर्माण सेतु विभाग ने पुल की जांच की बाद इसे क्षतिग्रस्त घोषित कर भारी वाहनों के लिए अनुपयोगी बताया था। सात जून को चंबल पुल से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गई थी। ग्वालियर-इटावा हाइवे बनाने वाली पीएनसी कंपनी ने उप्र सरकार से मंजूरी लेकर पुल की जांच कराने के बाद करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर पुल की मरम्मत कराई है।

Related Articles

Back to top button