ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सर्द हवाओं से तापमान में आई गिरावट, ठंड से बचने भगवान ने भी धारण किए गर्म कपड़े

सीहोर।  शीतलहर के चलने और मौसम सर्द होने का प्रभाव सिर्फ इंसानो को ही नहीं भगवानों को भी प्रभावित करने लगा है। सर्द मौसम के चलते जहां एक ओर तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे सर्द मौसम और तापमान में गिरावट के चलते भक्त भी अपने आराध्य के लिए चिंतित होने लगे हैं।

नगर के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर और चिंतामन गणेश मंदिर में भक्तों ने अपने आराध्य को गर्म कपडे पहनना शरू कर दिए है और इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर बताया कि चूंकि मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है तो भगवान की मूर्तियों में प्राण वायु का संचार होने लगता है जिसके कारण भगवानों को भी मनुष्यों की तरह हर मौसम प्रभावित करता है और इसलिए भगवान को ठंड के समय गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button