ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP में 16 साल की स्कूली छात्रा से गैंगरेप, 7 पर FIR, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में 16 साल की स्कूली छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जहां 7 दरिंदों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ घूमने निकली थी इसी दौरान युवकों ने छेड़छाड़ से शुरुआत की और फिर गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने माता पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

दिल को दहला देने वाली यह घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी सहेली के साथ शाहगढ़ कस्बे के बाहरी इलाके मझघटिया इलाके के जंगल में घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान 7 युवक उनके पीछे पड़ गए और काफी देर तक उनका पीछा करते रहे। उन्होंने अश्लील कमेंट किए और फिर वीडियो भी बनाया। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि पीड़िता की सहेली मौका पाकर वहां से भाग निकली। आरोपियों ने एक-एक कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता जैसे कैसे घर पहुंची और माता पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जल्द ही बड़ी सफलता मिली और 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सागर में अपने दादा दादी के साथ रहती है जबकि उसके माता पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह दिल्ली में ही थे। घटना की जानकारी मिलते ही वो तुरंत सागर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button