ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के लोहारपट्टी, रानीपुरा और बंबई बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, सात ट्रक से अधिक सामान जब्त

इंदौर। सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम के रिमूवल विभाग ने बुधवार को लोहारपट्टी और रानीपुरा क्षेत्र में मुहिम चलाई। इस दौरान सात ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया गया। कुछ जगह विवाद की स्थिति भी बनी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुहिम जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराना है। मालूम हो कि नईदुनिया ने सतत अभियान चला कर नगर निगम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। इसके बाद ही यह कार्रवाई हो रही है।

निगम के रिमूवल टीम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लोहारपट्टी पहुंची। टीम ने टोरी कार्नर से कार्रवाई शुरू की। यहां बड़ी संख्या में लोहे और प्लास्टिक ड्रम, पलंग, अलमारी के व्यापारी हैं। टीम को देखते ही व्यापारी दुकान के बाहर सड़क पर रखा सामान भीतर ले जाने लगे। टीम ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए यहां से तीन ट्रक सामग्री जब्त की। इसके बाद नगर निगम की टीम रानीपुरा क्षेत्र पहुंची।
यहां निगम मार्केट और रिमूवल विभाग ने फुटपाथ और सड़क किनारे रखा चार ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया। रिमूवल सहायक अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि टीम ने बंबई बाजार क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर लोगों से सड़क किनारे और फुटपाथ पर सामग्री रखकर कब्जा नहीं करने की अपील की थी। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो यहां भी सामान जब्त किया गया।

महापौर ने की थी अपील

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पांच दिन पहले ही राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पैदल घूमकर दुकानदारों से अपील की थी कि वे दुकान का सामान सड़क और फुटपाथ पर न रखें। अतिक्रमण के चलते पैदल यात्रियों का सड़क से निकलना तक मुश्किल हो गया है। महापौर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि व्यापारियों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Back to top button