ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जंगल में मिला तेंदुए का शव, क्लच वायर फंसाकर शिकार की आशंका

सतना। पिछले दिनों बरौंधा के पाथर कछार के जंगल मे तेंदुए की सड़ी गली लाश मिलने के बाद अब सतना रेंज के नरो जंगल में एक तेंदुए का शव पड़ा पाए जाने से हड़कंप मच गया है। एक माह में सतना जिले में तेंदुए का शव मिलने का यह दूसरा और किसी तेंदुए की लाश पड़ी पाए जाने का यह तीसरा मामला है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की दी

मिली जानकारी के मुताबिक सतना वन मंडल की सतना रेंज अंतर्गत नरो के जंगल मे एक तेंदुए का शव पड़ा पाया गया है। नरो जंगल की खन्धो झलवार बीट के कक्ष क्रमांक 802 में तेंदुए का शव वन विभाग के प्लांटेशन एरिया की चेनलिंक फेंसिंग के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की दी। वन अमले ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि वयस्क तेंदुए की मौत क्लच वायर के फंदे में फंसने के कारण हुई। मुकुंदपुर जू कम रेस्क्यू सेंटर के डॉ राजेश तोमर एवं उनकी टीम ने पोस्टमार्टम किया और फिर भी तेंदुए के शव को जला दिया गया।

बस्ती तक पहुंचा स्निफर डॉग

तेंदुए की मौत की जांच के लिए वन अधिकारियों ने स्निफर डॉग की भी मदद ली। बुधवार को डॉग शव मिलने के स्थान से लगभग 1 किमी दूर स्थित तालाब और फिर कुछ दूरी पर स्थित बस्ती तक गया। तालाब के पास तेंदुए के पगमार्क भी मिले। माना जा रहा है कि तेंदुआ तालाब में पानी पीने आया होगा और फिर वहीं से प्लांटेशन की तरफ बढा।

मिल चुके हैं टाइगर और तेंदुए के शव

बता दें कि एक माह के अंदर सतना के जंगलों में किसी विडाल वंशी का शव मिलने का यह तीसरा मामला है। मझगवां रेंज के चितहरा के पास एक वयस्क बाघ का सड़ा गला शव मिला था जिसके शिकार के मामले में महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही बरौंधा रेंज के पाथर कछार के जंगल मे तेंदुए का भी सड़ा गला शव पड़ा पाया गया था। अब नरों जंगल मे तेंदुआ मृत मिला है।

Related Articles

Back to top button