ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के विरोध में भाजपाइयों ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

इंदौर: महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पुतला दहन किया गया। गुरुवार को रीगल चौराहे पर INDIA गठबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया।

भारत देश के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का शर्मनाक तरीके से विपक्ष के नेताओं द्वारा मिमिक्री करना और उनका मजाक उड़ाना साथ ही राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाना और हंसी ठिठोली करना भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करता है। यह किसी व्यक्ति विशेष या जाति का नहीं बल्कि भारत के उपराष्ट्रपति का अपमान है। देश के अन्नदाता किसानों का अपमान है।

INDIA गठबंधन के अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। जिसको लेकर बीजेपी के शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा गुरुवार को रीगल चौराहे पर INDIA गठबंधन के नेताओं का विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी और सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया और बीजेपी ने चेतावनी भी दी है अगर राहुल गांधी और जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति से माफी नहीं मांगते है तो आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button