ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर सांसद लालवानी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकत, विपक्षी सांसदो के व्यहार को बताया निंदनीय

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उन्होंने विपक्ष द्वारा उनके अपमान पर पीड़ा व्यक्त की। लालवानी ने उप राष्ट्रपति के प्रति समर्थन जताते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उनकी नकल किए जाने और राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाए जाने की निंदा की।

लालवानी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक और गरिमापूर्ण पद है। संसद में उनका अपमान बेहद निंदनीय है। धनखड़ का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने धनखड़ के अपमान को किसान के बेटे और सदन का अपमान बताया और कहा कि विपक्षी सांसदों का व्यवहार बेहद निंदनीय है। पूरा देश उनकी हरकत को देख रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष को इसका जवाब जरूर मिलेगा।

इससे पहले भोपाल में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विस्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button