ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के सेजवाही में वृद्ध पर बाघ ने किया हमला

उमरिया। बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर के ग्राम सेजवाही में बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाघ के हमले में झल्ला पिता कोदू पाल उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल को मानपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहाँ फिलहाल घायल वृद्ध का उपचार किया जा रहा है। मानपुर से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

जंगल गया था घायल

बताया जाता है कि ग्राम कुसुमहा के सेजवाही (गांगीताल) निवासी घायल वृद्ध झल्ला अपने मवेशियों को लेकर जंगल आरएफ 431 बीट-गांगीताल की ओर गया था। तभी दोपहर करीब 1.30 बजे झाड़ियों की ओट में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। वृद्ध झल्ला पाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय राम विनोद पटेल ने बताया कि मवेशी चराने गए घायल वृद्ध झल्ला पाल का सिर और चेहरा गंंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना के बाद घायल को शीघ्रता के साथ मानपुर अस्पताल लाया गया है,जहाँ भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button