ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर के कर्मचारियों से अभद्रता करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थकों पर FIR दर्ज…

उज्जैन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान मंदिर में हुई कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें की पुलिस ने अज्ञात कांग्रेसियों पर चार धाराओं के साथ मंदिर अधिनियम एक्ट के उल्लंघन का मामला भी किया दर्ज।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ महाकाल मंदिर में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर के नंदी  हाल में प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की की थी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की ओर नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया था। उनकी इस धक्का- मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया था।

इस मामले में अनुशासनहीनता की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे गए हैं। महाकाल मंदिर समिति की और से महाकाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी  जिसमें कहा गया है कि अज्ञात कांग्रेसियों द्वारा महाकाल के नंदीहाल में दर्शन की बात पर कांग्रेस समर्थक आरोपीगणों ने नगाड़ा द्वार की तरफ जाने का प्रयास किया और कर्मचारियों से धक्का – मुक्की कर हाथापाई की और गालियां दी। शिकायती आवेदन के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात कांग्रेसियों पर  मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर यह मामला नाम जद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button