ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विंड स्क्रीन में क्रैक आने से डुमना एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे विमान के टेकआफ करने के कुछ देर बाद ही विमान की विंड स्क्रीन में क्रैक आ जाने के कारण यात्री घबरा गए। पायलट ने फौरन इसकी जानकारी एटीसी को दी। जिसके बाद विमान को कुछ ही देर में वापस डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। विमान को एप्रान में खड़ा किया गया है। बुधवार को विमान की विंड स्क्रीन में सुधार कार्य किया जाएगा। इधर इस विमान से दिल्ली की यात्रा कर रहे लोगों को दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया गया।

45 यात्रियों के साथ भरी थी उड़ान

एलाइंस एयर के विमान ने रोजाना की तरह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से उड़ान भरी। यह विमान सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचा। 45 यात्रियों के साथ विमान पुन: दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ और इसने 10 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी। लगभग 20 मिनट बाद अचानक काकपिट के सामने की विंड स्क्रीन में क्रैक आ गया।

एलाइंस एयर का विमान दिल्ली जा रहा था। विमान आसमान में उड़ने लगा उसी वक्त विंड स्क्रीन में दरार आ गई। सुरक्षा के लिहाज से विमान को वापस लैंड करवाया गया।

कुसुम दास, डायरेक्टर, एयरपोर्ट

Related Articles

Back to top button