ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मछलियों के लिए बिछाए जाल में खुद फंसा मछुआरा, ताप्ती नदी में डूबने से मौत

बुरहानपुर। नदी में मछलियां पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में एक मछुआरा खुद फंस गया। जिससे उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मंगलवार दोपहर तीसरे दिन जाल में फंसा उसका शव ताप्ती नदी से बरामद किया गया है। शिकारपुरा पुलिस ने बताया कि महानापेठ निवासी सुरेश कड़ू (55) मछलियां पकड़ने का काम करता था। वह ट्यूब पर बैठकर रोजाना ताप्ती नदी से मछली पकड़ता था।

ऐसे खुद फंसा मछुआरा

शनिवार दोपहर भी ट्यूब लेकर ताप्ती नदी के छोटे पुल के पास गया था। नदी में जाल बिछा कर मछलियों के फंसने की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। दुर्भाग्य से वह उसी जगह गिरा, जहां जाल फैलाया था। जाल में बुरी तरह फंस जाने के कारण बाहर नहीं आ पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

सुरेश के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने नदी सहित आसपास उसकी तलाश की। कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने शिकारपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी नदी में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। मंगलवार दोपहर बोहरडा के पास ताप्ती नदी में लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तैराकों की मदद से बाहर निकलवाया। सुरेश के स्वजन ने उसकी शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button