ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ठंड बढ़ते ही स्कूल का टाइम बदला, पढ़ें क्‍या है नया समय

जबलपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने तापमान में लगातार गिरावट के कारण छोटे बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए सुबह की पाली में संचालित जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान एवं मान्यता प्राप्त शालाओं में प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक कक्षाओं का संचालन सुबह 8.30 बजे या उसके बाद से करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आइसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा ।

ठंड के तेवर भी अब तल्ख हो गए हैं

ठंड ने जबलपुर सहित पूरे प्रदेश को चपेट मे लिया है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवा से वातावरण में ठंड का अहसास अचानक बढ़ गया है। सोमवार को शीतलहर भी चली। तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तरी हवा दिन भर ठिठुराती रही। बिना गर्म कपड़े के निकलना मुश्किल हो रहा था।

रात को गलाव वाली ठंड शुरू

शाम और फिर रात को गलाव वाली ठंड महसूस की गई लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में ठंड का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तामपान में तीन डिग्री की गिरावट देखी जा रही है वहीं अगले 24 से 48 घंटे के दौरान दो से तीन डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है।

22 से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक दे रहा है। संभवत: 22 दिसंबर के बाद इसका असर देखने मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहेंगे। बादल हटने के बाद फिर कड़ाके ही ठंड पड़ने की संभावना है। फिलहाल अभी दो दिनों तक ठंड ऐसे ही असर दिखाएगी। खुले मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह ओस भी जमने लगी है।

Related Articles

Back to top button