ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

केवलारी कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

सिवनी। केवलारी के कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश का डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। देहाती अंदाज में विधायक डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फरवरी 2022 का बताया जा रहा है। रजनीश सिंह अक्सर कार्यक्रमों में इस तरह का डांस करते रहते हैं। वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।

भाजपा के राकेश पाल को हरा दिया था

सिवनी की केवलारी विधानसभा सीट दिलचस्प रही। रजनीश ने भाजपा के राकेश पाल सिंह को 33 हजार वोटों से हरा दिया। राकेश पाल को 89 हजार 54 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम उइके ने भी भाग्य आजमाया और वे तीसरे नंबर पर रहे।

मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम था

मध्य प्रदेश की राजनीति में ठाकुर हरवंश सिंह एक बड़ा नाम था। हरवंश सिंह मध्य प्रदेश के विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं, साथ ही दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में वह मंत्री भी थे। यहां की सियासत में अब उनके बेटे रजनीश सिंह कमाल दिख रहे हैं।

2018 में रजनीश हार गए थे

इस विधान सभा सीट पर 3 बार बीजेपी, 4 बार कांग्रेस जीती है। हरवंश सिंह ने इस सीट से पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। वह इस सीट से 3 बार चुने गए। बाद में हरवंश सिंह के निधन के बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे रजनीश हरवंश सिंह विधायक बने। 2018 में बीजेपी के राकेश पाल सिंह ने जीत का सहरा पहना, जबकि रजनीश हार गए।

Related Articles

Back to top button