ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छतरपुर में हर्ष फायर में गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत, दोस्तों के साथ चल रही थी पार्टी

छतरपुर। जिले की पठापुर पंचायत के पूर्व सरपंच कैलाश यादव की हर्ष फायर में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाइवे की है। जहां रात के समय पूर्व सरपंच कैलाश सहित पांच लोग पार्टी कर रहे थे। जहां हर्ष फायर किए जा रहे थे। इसी बीच ट्रिगर दब गया और गोली लग गई। घटना के बाद घायल अवस्था में पार्टी में शामिल लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से वह भर्ती कराकर भाग गए। घायल पूर्व सरपंच कैलाश को झांसी ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

पार्टी के दौरान लगी गोली

घटना रविवार रात की बताई गई है। यह पांच लोग हाइवे पर पार्टी कर रहे थे। जहां अचानक गोली चली और कैलाश को गोली लग गई। घटना के बाद मौजूद लोग उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे और छोड़कर भाग गए। पार्टी में शामिल लोगों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए साथ ने पुलिस का बताया कि हर्ष फायर कर रहे थे तभी कैलाश भी हर्ष फायर करना चाहते थे अचानक ट्रिगर दब गया और सामने से आई गोली कैलाश को जा लगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लेकिन यह मामला हर्ष फायर का है या कुछ और यह पुलिस की जांच में ही सामने आएगा। इधर घटना के बाद थाने पहुंचे और उन्होंने घटना को लेकर हंगामा किया गया।

यह हत्या का मामला नहीं है। हर्ष फायर में गोली लगी है। जिसे लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पांच लोग हाइवे पर रात के समय पार्टी कर रहे थे यह घटना हुई है। मामला जांच में ले लिया है।

अरविंद कुजूर, थानाप्रभारी, कोतवाली छतरपुर

Related Articles

Back to top button