ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए विभिन्न समूह मिलकर करेंगे आयोजन

इंदौर। शहर में 23 व 24 दिसंबर को वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन श्री अग्रसेन महासभा के तत्वावधान में महासभा के बायपास स्थित मांगलिक भवन में होगा। इसमें अग्रवाल एवं वैश्य समाज के सभी घटकों के, सभी आयु वर्ग के विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं 30 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित प्रत्याशी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के लिए अब तक 1000 से अधिक उम्मीदवारों के पंजीयन हो चुके हैं।

आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक मोहनलाल बंसल, संयोजक अरुण आष्टावाले एवं सतीश मंगल ने बताया प्रविष्टियों की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। महासभा के अध्यक्ष जगदीश बाबाश्री एवं सचिव अखिलेश गोयल के अनुसार सम्मेलन में आने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्याशियों के लिए आवास एवं भोजन की निश्शुल्क व्यवस्था रहेगी।

दिगंबर जैन समाज 100 से ज्यादा पंजीयन किए गए। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा दिगंबर जैन समाज का हाईटेक युवक-युवती परिचय सम्मेलन एरोड्रम रोड स्थित नृसिंह वाटिका में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अभी तक 100 से अधिक प्रविष्टियां महासभा के पास प्राप्त हो चुकी हैं। महासभा के अध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल एवं प्रेमचंद काला ने बताया सम्मेलन के लिए एमडी, एमबीबीएस, एम. टेक, एमसीए, एमबीए, बीई, सीएस, सीए, बीएएमएस, बीएचएमएस, एमडीएस, एलएलएम, एलएलबी, एम. एड, बी.एड जैसे उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। परिचय सम्मेलन स्थल पर युवक-युवतियों के लिए कुंडली मिलान एवं अभिभावक चर्चा कक्ष भी रहेंगे।

पासी समाज के सम्मेलन में सम्मान समारोह भी होगा

श्री पासी समाज का 32वां राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री माहेश्वरी भवन चिड़ियाघर के सामने आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रमुख जगमोहन वर्मा एवं रमेशचंद्र कैथवास ने बताया सम्मेलन में युवक-युवतियों को लाने पर ही अभिभावकों को प्रवेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सम्मान समारोह भी होगा।

Related Articles

Back to top button