ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बारिश की संभावना से किसान चिंतित; जल्द खरीददारी की मांग

भिवानी: भिवानी की अनाज मंडी में सरसों साफ करता मजदूर।हरियाणा में मौसम बदल जाने के बाद बारिश का अनुमान है। ऐसे में भिवानी अनाज मंडी में किसानों की फसल खुले में पड़ी है। किसानों को फसल बर्बाद होने का सताने लगा है। फसल की बिक्री के लिए किसानों को खासी परेशानी हो रही है। भिवानी अनाज मंडी में बाजरा, कपास सहित फसलों को लाने वाले किसानों ने बताया कि अनाज मंडी के शैड अनाज से भरे हुए है, जिसके कारण उन्हें दुकानों के बाहर ढ़ेरियां लगाकर अपना अनाज रखना पड़ा है। अचानक बरसात हो जाती है तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। जिसके चलते उन्हें उचित भाव भी नहीं मिलेगा।मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान।किसानों ने बताया कि बारिश के चलते खरीद बंद होने की सूचनाएं भी उन्हें मिल रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसान रणसिंह, दयानंद, प्रदीप, श्रीकिशन व साधूराम ने मांग की है कि उनकी फसल मंडी में लाते ही उठान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। ताकि वे बरसात के प्रकोप से बच सकें। भिवानी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मित्तल ने कहा कि मौसम खराब हो गया है तथा बारिश संभावना के चलते काफी समस्याएं किसानों व आढ़तियों को आ रही है। ऐसे में जल्द से जल्द फसल उठान की व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए।इस बारे में हैफेड मैनेजर नवीन कुमार व मंडी सुपरवाइज़र योगेश शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी आढ़तियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने तिरपाल व कवर शैड तैयार रखें तथा फसल को बोरियों में भरकर रखे, क्योंकि खुले में ढ़ेरियां लगाने से बरसात में फसल खराब हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि अनाज की भरी बोरियों को क्रेट के ऊपर रखे, ताकि वे बरसात में ना भीग पाएं।

Related Articles

Back to top button