ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रेमी के साथ रहने पत्नी ने मिलकर कराई पति की हत्या, महिला सहित चार आरोपित गिरफ्तार

 हरदाप्रदेश की राजधानी भोपाल निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के उद्देश्य से प्रेमी के साथ मिलकर अपने मायके बुलाकर षडयंत्र पूर्वक तरीके से पति की निर्मम हत्या करवा दी। 9 दिसंबर को सिराली थाना क्षेत्र की माचक नदी में अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव नदी में तैरता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम जांच में लिया गया। पुलिस को मौका मुआयना करने के बाद प्रकरण संदेहास्पद पाया गया।

सिराली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रकरण की तत्परता से जांच की। बरामद शव की सिनाख्तगी सोनू पिता राजेंद्र जोगी उम्र 30 साल निवासी सतनामी नगर भोपाल के रूप में हुई। मृतक की पीएम रिपोर्ट में आई चोटें एवं मुखबिर तंत्र से यह साक्ष्य एकत्रित हुए कि 4 दिसंबर को मृतक अपनी पत्नी ज्योति जोगी उम्र 23 साल के साथ अपने ससुराल गहाल आया हुआ था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मृतक की पत्नी का गहाल निवासी पिंटू गुर्जर से शादी के पूर्व से प्रेम संबंध होने के तथ्य मिले। वह अपने प्रेमी के साथ रहने के उद्देश्य से पति सोनू की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाने के उद्देश्य से उसे घर लाई। 5 दिसंबर को अपने प्रेमी पिंटू एवं उनके अन्य दोस्त धर्मेंद्र व विजय ने सोनू को पार्टी करने के बहाने से खेत में बुलाया। अत्यधिक शराब पिलाई तथा रात करीब 9 बजे खेत में उसके साथ मारपीट की। सिर पर लोहे की राड से हमला कर घायल किया। अधमरी हालत में साक्ष्य छुपाने उसे पुल के नीचे से माचक नदी में फेंक दिया।

लोहे की राड और बाइक जब्त

प्रकरण में सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 302, 201, 120 बी व 34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। रविवार को आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया। मालूम हो मृतक की जेब से भोपाल से हरदा का ट्रेन टिकट मिला था। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। ज्योति पति सोनू जोगी कि दो संताने हैं, जिनमें एक चार वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री है।

Related Articles

Back to top button