ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में बरातियों पर हमला कर फोड़ी कार, थाने में घुसकर बचाना पड़ी जान

इंदौर। चुनावी रंजिश में शनिवार को बरातियों पर हमला कर दिया। बाइक सवारों ने बरातियों पर डंडे-पत्थर और हथियारों से हमला बोला। तीन किलोमीटर तक आरोपित पीछा करते रहे। युवक कार लेकर थाने में घुसे और जान बचाई। रिपोर्ट के लिए विजय नगर, कनाड़िया और बाणगंगा थाने के चक्कर लगाने पड़े।

घटना की शुरुआत बंगाली चौराहे के पास स्थित मित्रबंधु नगर से हुई। बारोली निवासी उप सरपंच दिनेश परमार का बेटा विनय परिचित सोनू भगवान चौहान की बरात में आया था। आरोपित साहिल, आकाश व उसके साथियों ने विनय को पीट दिया। हथियार निकाले तो वह दौड़कर टेंट में छुप गया। थोड़ी देर बाद उसके दोस्त फारुख, अजय, विवेक कार लेकर आए और छुपते-छुपाते हुए विनय को कार में बैठाया।

चलती कार पर किया पथराव

चौराहे तक पहुंचे ही थे कि चार बाइक पर आठ आरोपित आ गए। चलती कार पर पथराव कर दिया। आरोपितों ने हथियार भी निकाल लिए। फारुख कार चला रहा था। उसने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए कार निकाली और सीधे विजय नगर थाने आ गया। बदमाश भी उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। युवक थाने में घुसे और टीआइ रवींद्र गुर्जर को घटना बताई।

पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर रवाना किया

मित्रबंधु नगर कनाड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। युवकों को रात में ही कनाड़िया थाना रवाना कर दिया। टीआइ केपी यादव ने लिखित आवेदन लिया और जांच का आश्वासन देकर रवाना कर दिया। आरोपित साहिल पूर्व सरपंच एहमद का बेटा है। कार्रवाई न होने पर दिनेश परमार रविवार सुबह बाणगंगा थाना पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। परमार सांवेर विधानसभा से विधायक तुलसीराम सिलावट के समर्थक है। हमला चुनावी रंजिश में ही हुआ है। मतदान के दिन बारोली में टेबल लगाने पर विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button