ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नशे में टल्ली DSP ने किया ऐसा काम, ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर धुनाई, फिर…

जालंधर। पंजाब के जालंधर से हाई बोल्टेज ड्रामे की खबर सामने आई है। यहां गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे डीएमपी ने पिस्टल लहराते हुए हवाई फायर किए इस घटना से नाराज ग्रामिणों ने डीएसपी को घेर लिया और जमकर मारपीट की। मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी अपने सरपंच दोस्त के साथ पार्किंग में गाड़ी लगाकर शराब पी रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने डीएसपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक वारदात शनिवार की देर शाम कपूरथला रोड स्थित गांव मंड के नजदीक बस्ती इब्राहिम खां की है। यहां गांव के सरपंच और उनके डीएसपी दोस्त एक पार्किंग में गाड़ी लगाकर शराब पी रहे थे। गांव के रहने वाले गुरजोत सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाने के लिए गए, लेकिन रास्ते में इनकी गाड़ी खड़ी देखकर उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर उनकी सरपंच के साथ कहासुनी हो गई।

 इस दौरान नशे में धुत्त जीएसपी ने पिस्टल निकालकर दो फायर किए, हालांकि यह दोनों फायर मिस हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके से दोनों बुलेट बरामद की। ऐसे में सरपंच ने डीएसपी को अपने घर में छिपा लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मंड चौकी की पुलिस के इंचार्ज सरबजीत सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामला शांत करवाया। जब ग्रामीण शांत नहीं हुए तो पुलिस डीएसपी को सरकारी गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगी।

आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने डीएसपी पर हमला कर दिया और बुरी तरह से मारपीट की। वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस मारपीट के दौरान डीएसपी कई बार जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के आने के बाद डीएसपी के हौंसले और बुलंद हो गए थे। वह हंगामे के दौरान भी अपनी पिस्टल लहराने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात की शुरुआत खुद डीएसपी ने की। वह शराब के नशे में टुन्न था। उसकी बत्ती लगी गाड़ी में भी शराब की बोतल और पुलिस की वर्दी पड़ी थी। वहीं गाड़ी के शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा था।

Related Articles

Back to top button