ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ, आशा पारिख को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

छतरपुर-खजुराहो। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शनिवार को शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में आशा पारेख को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कई सितारे शामिल हुए। अभिनेता असरानी ने कई फिल्मी डायलाग से लोगों को गुदगुदाया।

फेस्टिवल का शुभारंभ शाम को अभिनेता असरानी, अभिनेत्री आशा पारेख, विजय कश्यप, फिल्म समीक्षक-गिरजा शंकर पाटकर, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। सात दिवसीय यह फेस्टिवल 22 दिसंबर तक चलेगा।

कार्यक्रम के संयोजक फिल्म अभिनेता तथा प्रयास प्रोडक्शन के प्रमुख राजा बुंदेला ने बताया कि खजुराहो के मुक्ताकाशी मंच पर खजुराहो फिल्म फेस्टिवल का यह नौवां संस्करण है। अभिनेता विजय कश्यप सहित चित्रकूट धाम से आए साधु-संतों के साथ अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button