ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कूनो नेशनल पार्क में बनेगी देश की पहली चीता सफारी

श्योपुर(नप्र)। कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीता सफारी की शुरुआत होने वाली है। यहां पर पर्यटकों के लिए सेसईपुरा में कूनो नदी क्षेत्र को शामिल कर देश की पहली चीता सफारी विकसित की जाएगी। इसका प्रस्ताव सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया के पास भेजा गया था जिसे कूनो उत्सव के पहले स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 6 जून को कूनो का भ्रमण कर सेसईपुरा में चीता सफारी तैयार करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 181.17 हेक्टेयर क्षेत्र में चीता सफारी तैयार किए जाने का प्रस्ताव बनाकर सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया के पास भेजा गया था। जिसे सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। जिस जगह पर ये सफारी बनाई जाएगी उसमें 124.94 हेक्टेयर वन भूमि और 56.23 हेक्टेयर भूमि राजस्व की शामिल रहेगी। एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। पर्यटक इसको घूमकर चीतों के विषय में जान सकेंगे ओर उनकां दीदार कर सकेंगे। इसमें कूनो नेशनल पार्क में मौजूद अन्य जानवरों, पक्षी आदि के विषय में भी पर्यटकों को बताया जाएगा। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन जल्द ही कलेक्टर से राजस्व भूमि देने के लिए पत्र भेजेगा। प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ रखर्च होने की संभावना है।

कूनो फारेस्ट फेस्टिवल आज से, सीएम यादव करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को श्योपुर में कूनो फारेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। कूनो को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फारेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि श्योपुर के ग्राम रानीपुरा में निर्मित की गई कूनो फारेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में शुरू होने वाले इस महोत्सव के द्वारा क्षेत्र की असीम पर्यटन संभावाओं से अवगत कराया जाएगा। अत्य़ाधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में पर्यटक लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां आयोजित होने वाली हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से खुद को रोमांचित कर पाएंगे। शुक्ला ने बताया कि फेस्टिवल में जंगल सफारी के दौरान क्षेत्र की समृद्ध वन्यजीव देखने का मौका भी मिलेगा। पारम्परिक कला, एवं सांस्कृतिक आयोजनों, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button