ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Ram Mandir दर्शन के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, इन शहरों से अयोध्या के लिए चलेगी 1000 ट्रेनें

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी को भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही 23 जनवरी से मंदिर रामभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, मंदिर खुलने के बाद दर्शन करने के लिए आने वाले रामभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। इसके लिए रेलवे की ओर से अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए करीब 1000 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। इन ट्रेनों की शुरूआत मंदिर उद्घाटन से ठीक कुछ दिन पहले होगी, जिससे कि यात्री आराम से अयोध्या की यात्रा कर सके।

किन-किन शहरों से चलेंगी ट्रेन 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई,चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे की योजना मांग को देखते हुए ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने की है, जिससे की यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं, आईआरसीटीसी भी तेजी से कैटरिंग सुविधाओं को दुरस्त करने में लगा हुआ है, जिससे कि बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों को किसी भी मुश्किल का सामना न करना पड़े।

15 जनवरी तक पूरा होगा स्टेशन रिनोवेशन का काम 
राम मंदिर पर आने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से अयोध्या स्टेशन का रिनोवेशन किया जा रहा है, जिसमें इस स्टेशन की क्षमता को बढ़ा कर 50,000 यात्री प्रतिदिन किया जा रहा है। इस कार्य 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

कब खुलेगा राम मंदिर? 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2023 को होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी और वीआईपी शामिल हो सकते हैं। 22 जनवरी को दो बजे प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद 23 जनवरी से आम लोग मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button