ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘सुरक्षा बढ़ा लो, वर्ना सायरस मिस्त्री जैसा होगा हाल

देश की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनी टाटा के मालिक रतन टाटा को लेकर मुंबई पुलिस के पास एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल में कॉलर ने रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, वरना उनका भी हाल सायरस मिस्त्री जैसा ही होगा। इस कॉल के आने के बाद से मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम ने रतन टाटा की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं, कॉलर के बारे में भी पुलिस ने जानकारी हासिल कर ली है।

5 दिन से घर से लापता था कॉलर

सूत्रों के मुताबिक, जब कॉलर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद था जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से और टेलीकॉम कंपनी की मदद से कॉलर का पता लगाया। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक में पता चली और जब उसका एड्रेस निकाला गया तो पता चला कि कॉलर पुणे का रहने वाला है। सूत्रों ने आगे दावा किया कि जिस कॉलर ने कॉल किया वो पिछले 5 दिन से लापता था और उसकी पत्नी ने उसके गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस स्टेशन में की थी।

सिज़ोफ्रेनिया से है पीड़ित

पुलिस की पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कॉलर को सिज़ोफ्रेनिया है और वो बिना बताये किसी को घर से फोन लेकर चला गया। उसी फोन से उसने मुंबई पुलिस के कंट्रोल नंबर पर कॉल कर रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। एक अधिकारी ने बताया कि कॉलर मानसिक रूप से बीमार है, इसी वजह से उसके खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लिया गया।

इससे पहले अंबानी को मिली थी धमकी

बता दें, हाल ही में कुछ महीने पहले ईमेल के जरिए रिलायंस कंपनी के चेयरमैन को भी जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बदले में मेल करने वाले ने 20 करोड़ की फिरौती मांगी थी। हालांकि, पुलिस को लग रहा है कि कोई VPN के जरिए कहीं और बैठकर मुकेश अंबानी को धमकाने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button