ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अबॉर्शन के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो दी रूह कंपा देने वाली मौत… इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया: यूपी के देवरिया से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी युवक ने अपनी पार्टनर की इतनी बेरहमी से हत्या की, जो किसी की भी रूह कंपा दे। हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला?
हत्या की वारदात भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली की है। जहां खेत में ढाई महीने पहले एक अज्ञात युवती का शव दो टुकड़ों में बरामद हुआ था। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक युवती पैना गांव की रहने वाली थी। मृतक युवती का नाम खुशबू सिंह है। उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उसका तलाक हो गया था। खुशबू सिंह के ही गांव का रहने वाले एक युवक मुन्ना था। ये दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।

इसी मुन्ना निशाद नाम के युवक के कारण ही खुशबू ने अपने पति से तलाक लिया था। पति से तलाक लेने के बाद खुशबू और मुन्ना लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। दोनों ही गोरखपुर में किराए के मकान में रह थे। इस बीच खुशबू प्रेग्नेंट हो गई। मुन्ना ने अपनी लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को गर्भपात के लिए दबाव बनाया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी गुस्से में आकर मुन्ना ने अपनी पार्टनर खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद उसके शव को चाकू से दो टुकड़ो में काट दिया। शव को सूटकेस में पैक करने के बाद अपने गांव के तरफ निकल गया।

रैपर ने खोला राज…
पुलिस ने बताया कि शव को देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में नहर पुल के पास फेंक दिया। खुशबू सिंह का जहां सामान फेंका गया था। उसी समान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिला था। इस रैपर पर गोरखपुर सिटी के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था। इस रैपर की मदद से पुलिस उस स्पा सेंटर के पते पर पहुंच गई। पुलिस ने जब इसकी जानकारी स्पा सेंटर के कर्मचारियों से जुटाई तो पता चला कि मृतक खुशब इसी स्पा सेंटर में काम किया करती थी। कर्मचारियों की पूछताछ से पुलिस पार्टनर मुन्ना निशाद तक पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button