ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्‍जैन पहुंचें सीएम मोहन यादव, विकसित भारत संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत

उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे हैं। जहां वे विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में बाद सीएम की स्वागत रैली भी निकाली जाएगी, जिसका समापन छत्री चौक पर किया जाएगा। रैली के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

26 जनवरी को होगा यात्रा का समापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना, योजनाओं का लाभ वंचित एवं आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को होगा। यात्रा, भारत सरकार द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड और गांव से होकर गुजरेगी। इस वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होगा। पंपलेट, बुकलेट आदि वितरित किए जाएंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए मेरी कहानी, मेरी जुबानी जैसे कार्यक्रम होंगे। धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

यहां से निकलेगी रैली

यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कालोनी, विवेकानंद कालोनी, धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज पुल, चामुंडा माता मंदिर चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल, सराफा होकर छत्री चौक तक जाएगी।

Related Articles

Back to top button