ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

बिहारः पटना के दानापुर कोर्ट में शूटआउट, पेशी पर आए अपराधी की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के दानापुर की कोर्ट कैंपस में एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपराधी का नाम छोटे सरकार है। उसे बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को कोर्ट कैंपस से ही गिरफ्तार किया है।

दानापुर कोर्ट शूटआउट पर सिटी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक एक खूंखार अपराधी था। दानापुर कोर्ट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मौजूद वकीलों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस बदमाशों हिरासत में लेकर थाने गई, जहां बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। आखिर क्यों बदमाशों ने पेशी पर आए कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

बदमाशों ने कैदी पर 6 राउंड फायरिंग की
जानकारी के मुताबिक, जिस समय कैदी छोटे सरकार को पेशी पर कोर्ट लाया जा रहा था, उसके साथ में 5 पुलिसकर्मी थे, लेकिन पुलिस कस्टडी में ही दिनदहाड़े दोनों बदमाशों ने छोटे सरकार पर 6 राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर कोर्ट में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ?

कैदी छोटे सरकार के साथ रहे सिपाही भूरन झा ने बताया कि हम लोग पेशी के लिए उसे ला रहे थे। कोर्ट में के अंदर जैसे ही पहुंचे, वैसे दो बदमाशों ने कैदी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। कैदी मौके से भागने की कोशिश में थे, लेकिन वकीलों ने उन्हें पकड़ लिया।

SP सिटी ने दी घटना की जानकारी
वहीं दानापुर एसपी सिटी पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि मृत कैदी पर बिहटा थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। आज इसकी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनको किसने भेजा है?

Related Articles

Back to top button