ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोदी की पहली गारंटी पूरी, प्रदेश में अब 4 हजार रुपये मिलेगा तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक

भोपाल। प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब प्रति मानक बोरा चार हजार रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। मध्य प्रदेश संकल्प पत्र-मोदी की गारंटी 2023 में यह वादा किया था। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद वन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में हुई जनसभाओं में जो गारंटी दी थी, उनमें यह पहली गारंटी थी। सरकार के इस निर्णय से 35 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलेगा। यह दर वर्ष 2017 में 1250 रुपये प्रति बोरा थी, जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया गया था।

देश के अंदर नरेंद्र मोदी की गारंटी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देश के अंदर अगर कोई गारंटी है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 3 हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा करने की गारंटी दी थी।

Related Articles

Back to top button