ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वृद्ध आश्रम से हटाई गई अधीक्षक वृद्धजनों को धमका रही

जबलपुर । इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम के कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर को यहां की अधीक्षक के खिलाफ अनियमितताएं को लेकर शिकायत की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को आश्रम में रस्सी से बांधकर रखने की वीडियो भी दिखाया। इसके बाद कलेक्टर ने जांच कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की। इसके बाद अधीक्षक रजनीवाला सोहल को दोषी पाया और उन्हें प्रभाव से सेवामुक्त किया गया।

अब कर्मचारी और वृद्धाश्रम में परेशान कर रही है

कर्मचारी और वृद्धाश्रम में परेशान कर रही है। इसकी शिकायत लेकर वृद्धजन कलेक्टर और कमिश्नर के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों तथा आश्रम वृद्धजनों को धमकाया जा रहा है। अभी तो सिर्फ 3 कर्मचारियों को निकलवाया है। जल्द ही सब कर्मचारियों एवं उनके साथ सहयोग करने वाले वृद्धजनों को भी आश्रम से बाहर निकलवा दूंगी।

कर्मचारियों को झूठे मामले में पदमुक्त किया गया था

इस मामले की लिखित शिकायत पर कमिश्नर एवं कलेक्टर से वे मिले। इस पर कमिश्नर एवं कलेक्टर ने तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देशित किया। वृद्धजनों को बैठाकर उनसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी शिकायत सुनी तथा वरिष्ठजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में अधीक्षक के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाले तथा शिकायत करने वाले कर्मचारियों को झूठे मामले में पदमुक्त किया गया था जिन्हें बहाल करने की मांग संभागीय कमिश्नर से की गई। इस अवसर पर जगदीश शुक्ला, कोशल पटेल, अम्बीर रामटेके, विश्राम कोल आदि अन्य वृद्धाश्रम के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button